जावरा। विधानसभा चुनाव को लेकर जावरा सीट से निर्दलीय प्रत्याशी करणी सेना प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर लगातार जनसम्पर्क कर रहे हैं। मतदाताओं का अपार स्नेह और आशीर्वाद भी शेरपुर को मिल रहा हैं। जनसमपर्क के दौरान वॉइस ऑफ़ एमपी के एडिटर नवीन पाटीदार ने जीवन सिंह शेरपुर से चर्चा की। शेरपुर ने भाजपा और कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला। साथ ही शेरपुर ने अपने विकास और सामाजिक मुद्दों को लेकर भी कई बातें बोली।
वॉइस ऑफ़ एमपी से चर्चा के दौरान शेरपुर ने कहा कि मैं जनता का उम्मीदवार हूँ। अगर मेरी हार हुई तो ये जनता की हार होगी। पहले हमारा संगठन व्यवस्था परिवर्तन करना चाहता था लेकिन अब हम सत्ता परिवर्तन करेंगे। हमारे संगठन के कई प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं और सभी को भारी समर्थन मिल रहा हैं। हम चुनाव जीतेंगे और सदन में सर्व समाज की आवाज उठाएंगे।
शेरपुर ने आगे कहा कि हमारे साथ युवा वर्ग बड़ा साथ हैं। आज पढ़े लिखे युवा बेरोजगारी के कारण परेशान हैं। युवा बदलाव चाहता हैं और बदलाव होकर रहेगा। प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर हैं। भर्ती घोटाले सामने आ रहे हैं जिससे युवाओं के साथ धोखा हो रहा हैं। भाजपा और कांग्रेस मुख्य मिल रहे समर्थन से बोखला गए हैं और अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं।
जीवन सिंह ने आगे कहा कि अपनों के लिए लड़ते वक्त अगर मुक़दमे बनते हैं तो ऐसे 100 मुकदमे बने मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझ पर जिला बदर की कार्यवाई बोखलाहट का ही परिणाम हैं। हालाँकि मुझे स्टे मिल गया हैं लेकिन भाजपा-कांग्रेस मुझे मिल रहे जनसमर्थन से घबरा गई हैं।