चित्तौड़गढ़। कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने सोमवार को पार्टी सिंबल के साथ वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा शहर अध्यक्ष अनिल सोनी जिला संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा के साथ नामांकन दाखिल किया।
कांग्रेस प्रत्याशी दोपहर करीब बारह बजे एसडीएम कार्यालय पर नामांकन दाखिल करने के लिए पहुंचे और शुभ मुहूर्त में उन्होंने नामांकन आरओ रामचंद्र खटीक को सौपें। पार्टी की ओर से मिला सिंबल लेटर भी पेश किया। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया की नामांकन के दौरान प्रदेश सचिव रणजीत लोट, शहर सेंट्रल जोन अध्यक्ष रमेश नाथ योगी हेरिटेज जोन अध्यक्ष बालमुकुंद मालीवाल आदि भी मौजूद रहे। प्रदेश प्रभारी महासचिव सुखजिंधर सिंह रंधावा के रविवार को कॉल कर जानकारी देने के बाद से सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने देव दर्शन किए। कांग्रेस कार्यकर्ताओ चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में जगह जगह आतिशबाजी कर आलाकमान का आभार व्यक्त किया।