BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 6, 2023, 6:37 pm
BIG NEWS : चंद्रभान सिंह ने चित्तौड़गढ़ विधानसभा में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में भरी हुंकार, नामांकन रैली में उमड़े समर्थकों को धन्यवाद देते आक्या ने कहा- जनता का सिम्बोल ही मेरी ताकत, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि को निवर्तमान विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने नामांकन प्रस्तुत किया। इस मौके पर विधानसभा से बड़ी संख्या में एकत्र समर्थकों ने पूरे उत्साह और जोश  का प्रदर्शन किया। रैली में ऊंट ,घोड़े, बैंड बाजे और मशक पर नृत्य करते हुए कार्यकर्ता उत्साह का प्रदर्शन कर रहे थे।  नामांकन रैली में हजारों की संख्या में एकत्र जन समुदाय को संबोधित करते हुए चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि जनता द्वारा दिए गए सिम्बोल पर ही चुनाव लड़ रहा हूं। उन्होने कहा कि मेरे सामने चुनाव में एक तरफ कांग्रेस है, और दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी, दोनों ही राष्ट्रीय पार्टियों के सामने जनता का यह सेवक जनता के आदेश से चुनाव लड़ रहा है इसलिए जनता मेरी ताकत है। उन्होंने आव्हान किया कि आप सभी इसी तरह अपना प्यार और आशीर्वाद देकर चुनाव में विजय बनाएं। उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ की जनता का फैसला है कि मुझे चुनाव लड़ना है और मैं चुनाव लड़ूंगा, जनता का समर्थन मेरे साथ है। आक्या ने पूर्व विधायक एवं पूर्व डेरी चेयरमैन बद्रीलाल जाट, भाजपा नेता सुरेश झंवर, अनिल ईनानी सहित कई समर्थकों के साथ नामांकन प्रस्तुत किया। उधर चंद्रभान सिंह के समर्थन में ईनाणी सिटी सेंटर में बड़ी संख्या में एकत्र जन समुदाय के बीच आमसभा के बाद नामांकन रैली शहर के प्रमुख मार्गो से होकर कलेक्ट्रेट पहुंची। जहां उपस्थित जन समुदाय को समर्थन के लिए चंद्रभान सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE