मल्हारगढ़। विधानसभा क्षेत्र मल्हारगढ़ में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल मंगलवार को विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी जगदीश देवड़ा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी नीलेश जैन ने बताया कि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल मंगलवार को मल्हारगढ विधानसभा के नारायणगढ में भाजपा प्रत्याशी जगदीश देवड़ा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे।
भूपेंद्र भाई मंगलवार की दोपहर डेढ बजे मल्हारगढ़ विधानसभा के नारायणगढ़ में हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। यहां करीब एक घंटा रुकेंगे। नारायणगढ़ में जनसभा के बाद पटेल नीमच की जावद विधानसभा के डीकेन में जनसभा करेंगे।