मन्दसौर। भाजपा मल्हारगढ़ विधानसभा चुनाव प्रभारी मानसिंह माच्छोपुरिया, चुनाव संयोजक पं राजेश दीक्षित ने बताया कि आज दिनांक 7 नवम्बर मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे मेला मैदान नारायणगढ़ में गुजरात के मुख्यमंत्री भुपेन्द्र पटेल मल्हारगढ़ विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी जगदीश देवड़ा के पक्ष में जनसभा को संबोधित करेंगे। क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं व नगर के गणमान्य नागरिकों से आग्रह है कि वे सभी इस जनसभा में पधारकर जनसभा को सफल बनावें।