BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 7, 2023, 12:08 pm
BIG NEWS : आज एमपी के इस जिले के लिए दिल्ली से उड़ान भरेगा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का विशेष विमान, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित, जानिये कब, कहां पहुंचेंगे, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे आज मंगलवार को मध्यप्रदेश आ रहे हैं। दोपहर में वे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर में सभा करेंगे। इसके बाद शाम को भोपाल के मध्य विधानसभा क्षेत्र के 12 नंबर मल्टी ग्राउंड पर जनसभा को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे पहली बार ग्वालियर आ रहे हैं। खड़गे दोपहर 2 बजे दिल्ली से विशेष विमान से यहां पहुंचेंगे। यहां 6 विधानसभा सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में ग्वालियर पूर्व के थाटीपुर दशहरा मैदान में जनसभा करेंगे। सभा में कांग्रेस के सभी प्रत्याशी मौजूद रहेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी यहां आ सकते हैं। माना जा रहा है कि गृहमंत्री अमित शाह के जवाब में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा कराई जा रही है। जनसभा के दौरान एक घंटे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा।

यह रहेगा कार्यक्रम-
दोपहर 1 बजे वह दिल्ली से विशेष विमान से ग्वालियर के लिए निकलेंगे।
दोपहर 2 बजे वह ग्वालियर आएंगे। 2.20 बजे सभा स्थल दशहरा मैदान थाटीपुर आएंगे।
दोपहर 3.30 बजे तक सभा चलेगी। इसके बाद ग्वालियर विधानसभा में जाएंगे। यहां कुछ लोगों से मुलाकात करेंगे।
शाम 4.50 बजे वह विशेष विमान से भोपाल रवाना होंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE