सीधी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार दोपहर सीधी में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 8 महीने में च्ड का यह 14वां मध्यप्रदेश दौरा है। अगले 9 दिन में 10 जनसभाएं और 1 रोड शो करेंगे। सीधी विधानसभा सीट पेशाबकांड को लेकर चर्चा में आई थी। इस बार भाजपा के लिए प्रतिष्ठापूर्ण सीट हो गई है। भाजपा ने मौजूदा विधायक केदारनाथ शुक्ला का टिकट काटकर यहां से सांसद रीति पाठक को प्रत्याशी बनाया है।