देवास। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज (बुधवार को) देवास जिले के दौरे पर रहेंगे। सिंधिया देवास भाजपा प्रत्याशी गायत्री राजे पवार के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। देवास में सभा को संबोधित करने के बाद सिंधिया हाटपीपल्या विधानसभा के लिए रवाना हो जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, सिंधिया दोपहर 3.30 बजे देवास में स्थित आनंद भवन पैलेस के सामने क्लब ग्राउंड पर पहुंचेंगे। जहां वे सभा को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्री की सभा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित आमजन शामिल होंगे। सभा को लेकर तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी है।