BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 9, 2023, 7:41 pm
NEWS : भ्रष्टाचारी सरकार को जनता अब नहीं सहेगी- राजवी, भाजपा प्रत्याशी ने गावों में किया जनसंपर्क, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी के समर्थन में जनसंपर्क अभियान व जनसभाओं का दौर जारी है। गुरुवार को राजवी ने जनसंपर्क की शुरुआत बस्सी मंडल से की। रपत सिंह राजवी ने कहा कि युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले भ्रष्टाचारियों को जनता 25 नवंबर को वोट की चोट से सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। बेरोजगार युवाओं को रीट में चीट व पेपर लीक सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार से भविष्य बर्बाद करने वालों का भाजपा के राज में जांच करवाकर पीड़ितों को न्याय दिलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में बिचौलियों की जरूरत नहीं होगी। दफ्तरों में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं दलाली प्रथा को खत्म करके पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन की स्थापना होगी। किसानों की उन्नति के सिंचाई जल व आमजन के लिए पेयजल सुविधा का विशेष ध्यान दिया जायेगा। जनता कांग्रेस को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।  उन्होंने कहा कि लोग वोट सेवा के लिए देते हैं, घर भरने के लिए नहीं। जनसंपर्क से पूर्व भाजपा विधानसभा चुनाव कार्यालय मे क्षेत्र के कई सरपंचों एवं जनप्रतिनिधियों, पूर्व मंडल अध्यक्षों, महामंत्रियों  पदाधिकारीयो एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताते हुए प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी को समर्थन दिया। 
जनसंपर्क के अवसर पर इस दौरान बस्सी मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे, पूर्व जिला महामंत्री कमलेश पुरोहित, जिला मंत्री सीपी नामधराणी, करनल रणधीर सिंह, पंचायत समिति सदस्य हरिश्चंद्र सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामगोपाल ओझा, जिला परिषद सदस्य छोटू लाल धाकड़, जगदीश सिसोदिया, नाहर सिंह सोलंकी, दिलीप गट्टियाणी, नयन ओझा, मांगीलाल धाकड़,  सोनगर, सुरेंद्र कोठारी, पूर्व जिला परिषद सदस्य बगदीराम धाकड़, मंडल आईटी संयोजक खेमराज गुर्जर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE