BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 12:13 pm
BIG NEWS : विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को एक और बड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेता ने 5 हजार समर्थकों के साथ छोड़ा पार्टी का दामन, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता, पढ़े खबर 

Share On:-

ग्वालियर। एमपी में विधानसभा चुनाव से पहले दल-बदल का दौर जारी है। टिकट ना मिलने से नाराज नेता दल बदल कर अपनी पार्टी का खेल बिगाड़ने में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में ग्वालियर अंचल में भाजपा को एक और बड़ा झटका लगा है। यहां पूर्व विधायक बृजेंद्र तिवारी ने अपने 5 हजार से ज्यादा समर्थकों के साथ गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। साथ ही पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य के चाचा ने भी कांग्रेस का दामन थामा है। लाल सिंह के चाचा गोहद के वरिष्ठ बीजेपी नेता नारायण सिंह है जो अब कांग्रेसी हो गए है। दोनों को पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह औऱ नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह ने कांग्रेस की सदस्यता दिलाई है।

2003 से 2008 तक बीजेपी से विधायक रहे बृजेंद्र तिवारी-
बता दें कि बृजेंद्र तिवारी भितरवार क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के 2003 में विधायक रहे हैं। लेकिन 2008 में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरने पर बृजेन्द्र तिवारी को बीजेपी ने निष्काषित कर दिया था। बृजेन्द्र तिवारी अंचल में बड़े ब्राह्मण चेहरे के रूप में जाने जाते है। वे इस बार फिर भितरवार से टिकट की मांग कर रहे थे। बीजेपी बृजेन्द्र तिवारी को घर वापसी कराने में जुटी हुई थी, लेकिन जब भाजपा ने भितरवार से सिंधिया समर्थक मोहन सिंह राठौड़ को टिकट दे दिया तो उसके बाद से वे नाराज चल रहे थे, साथ ही वह इस बात को ब्राहम्ण समाज की बैठक में भी उठा चुके थे। आखिरकार तिवारी ने अपनी नाराजगी कांग्रेस पार्टी जॉइन कर दर्ज कराई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE