BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 10, 2023, 7:47 pm
BIG NEWS : रावली कुड़ी, चेनपुरिया में मारू भव्य स्वागत अभिनंदन, जनसम्पर्क के दौरान मिल रहा अपार जनसमर्थन, पढ़े शब्बीर बोहरा की खबर  

Share On:-

मनासा। मनासा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी ने रामपुरा मण्डल के ग्रामीण क्षेत्र में जनसम्पर्क किया। यहां रावली कुड़ी ओर चेनपुरिया ब्लॉक में मारू का भव्य स्वागत हुआ। ग्रामीणों ने मारू को जीत का आशीर्वाद दिया। बता दे यह वही रावली कुड़ी ओर चेनपुरिया ब्लाक है जिसकी विपक्ष जुटी उक्त गांव में विरोध की अफवाह फैलाकर क्षेत्र के मतदाताओं को गुमराह कर रहे। जबकि रावली कुड़ी चेनपुरिया के लोग मारू पर अपना स्नेह बरसा रहे है। ग्रामीणों को भाजपा सरकार पर विश्वास है और मारू के विधायकी कार्यकाल में हुआ विकास को अपनाया है ग्रामीण पुनः क्षेत्र में विकास और विश्वास के क्रम को जारी रखना चाहते इसलिए भाजपा प्रत्याशी को जीत का आशीर्वाद प्रदान कर रहे है। 
मारू ने कहा विपक्ष के पास कोई मुद्दा नही है बाहरी का ठप्पा लगा है इन्होंने अपने मंत्री और विधायकी कार्यकाल में ऐसा कोई काम नही किया जिसे जनता के सामने रख सके इसलिए क्षेत्र में रावली कुड़ी ओर चेनपुरिया के नाम से झूठी अफवाह फैला रहे है विरोध गांव गांव किसका हो रहा है यह क्षेत्र की जनता भली भांति जानती हैं। सांडिया और आसपास के लोग आज भी उन दंगो को नही भूले जिसमे निर्दोष लोगों पर झूठे प्रकरण दर्ज किए गए थे। जनता ऐसे बाहरी व्यक्ति को सबक सिखाएगी ओर भाजपा को जीत का आशीर्वाद देगी। 
दिनभर में मारू ने मजीरिया, बुज, बस्सी, खिमला, गुगलखेड़ा, डायली, मोखमपुरा, बैसला, भीमपुरा, धामनिया, अमरपुरा, चन्द्रपुरा, नरवाली, गोपालपुरा, सालरमाला, बारवाडिया, मगरदा, जमालपुरा माताजी खेड़ा आदि में जनसम्पर्क कर मतदाताओं से कमल के निशान वाला बटन दबाकर भाजपा ऐतिहासिक वोट से विजयी बनाने की अपील की। इस अवसर पर मण्डल पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्नेहीजन साथ चल रहे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE