BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2023, 10:53 am
BIG NEWS : कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह के समर्थन में उतरे पार्टी के दिग्गज नेता, जब पहुंचे इन गांवों में तो युवाओं ने किया ऐसा काम..., आज इन क्षेत्रों का दौरा, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। कोरोना के संकट में बहनों की पीड़ा याद नहीं रही। अब शिवराज संकट में आये तो बहनों की याद आ गई। उमराव सिंह तो निमित्त है, चुनाव तो क्षेत्र की बर्बादी, उपेक्षा का शिकार हर व्यक्ति लड़ रहा है। उमराव सिंह यानि जमीन का व्यक्ति। सच्चे गौ माता के रक्षक कौन? जो भाजपाई गौशालाओं को गायों के लिए 3 रुपये देते थे, कमलनाथ ने वह राशि बढ़ाकर 20 रुपये की। गांव-गांव में गौ शालाएं बनवाई। सच्चे रामभक्त तो कमलनाथ जी हैं, क्योंकि राम को भी अपने वचन के कारण वनवास जाना पड़ा। यह बात पूर्व सांसद मीनाक्षी नटराजन ने कही। वे कांग्रेस प्रत्याशी उमराव सिंह गुर्जर के समर्थन में मतदाताओं के बीच पहुंची थी। पूर्व सांसद ने मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सच्चाई के साथ नहीं, न्याय के साथ नहीं। जीतकर जाने के बाद गांव में लौटते ही नहीं। भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ता भी आज दुखी। विधायक पूरी तरह निष्क्रिय। नीमच के हक की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ तो नहीं मिला, छिन गई। मालवा की वैष्णोदेवी महामाया भादवामाता के लिए तो झूठ न बोले। श्रद्धालुओं की दानराशि जितनी आती है, शासन उतना उपयोग कर विकास कार्य करवा रहा। यहां के विकास में बड़ा योगदान समाजसेवियों का है। विधायक ने स्वयं क्या योगदान दिया जो प्रचारित कर रहे।
विधायक पूर्णतः निष्क्रिय। क्षेत्र को पिछड़े में गिना जाता है। ये इनका योगदान है। गरीब दुखी, किसान परेशान, जनता त्रस्त और विधायक उद्योगपतियों के साथ व्यस्त।
इस दौरान कांग्रेस जिला प्रभारी नूरी खान ने भी संबोधित किया और कहा कि विकास केवल भाजपा के जनप्रतिनिधियों का दिखता है। क्षेत्र का नहीं। मां लक्ष्मी से कामना है इन्हें सद्बुद्धि दें। विधायक ने क्षेत्र को बर्बाद करने में कसर नहीं रखी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया ने कहा कि इतनी निष्क्रियता शायद ही किसी की जितनी विधायक की है। सक्रिय रहते तो नीमच की आज ये दुर्दशा न होती। लोकसभा क्षेत्र प्रभारी, पूर्व राज्यसभा सांसद गुजरात अलका श्रोत्रिय अन्य सहित अन्य नेताओं ने भी मतदाताओं को संबोधित किया और भाजपा और शिवराज सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह के समर्थन में आशीर्वाद मांगा। 

सावन में चुनाव कार्यालय उद्घाटन-
सावन में बीस भुजा माता के दर्शन कर जनसंपर्क प्रारंभ किया। इसके बाद कांग्रेसी सावनकुण्ड, आमलिखेड़ा, दोवड, रायसिंहपुरा, भादवामाता, तिनकिया खेड़ी, जवासा, डसानी,  बिसलवास बामनिया, कानाखेड़ा आदि गांवों में पहुंचे। जहां जगह-जगह उत्साही कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। ग्रामीणों ने कांग्रेस प्रत्याशी गुर्जर को कहीं फलों से तो कहीं मिठाईयों से तोला। पुष्प वर्षा कर अभिवादन किया। उत्साही युवाओं ने गांवों में गुर्जर को कंधों पर उठाकर जनसंपर्क करवाया।

ग्रामीणांचल में जनसंपर्क में साथ रहे-
हरीश दुआ, संजीव पगारिया, सुरेश धनगर, चंद्रशेखर पालीवाल, दशरथसिंह चौहान, दिग्विजयसिंह आमलिखेड़ा, सद्दाराम बंजारा, किशोर नागदा, विनोद पाटीदार, हरीश पाटीदार, देवीलाल पाटीदार, सोदानसिंह, अमरसिंह सुरावत, सहित नेतागण और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित।

कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह का आज जनसंपर्क-
कांग्रेस प्रत्याशी उमरावसिंह गुर्जर ने आज 11 नवंबर शनिवार को प्रातः 8 बजे भरभड़िया से जनसम्पर्क की शुरूआत की। यहां से वे भोलियावास और भरभड़िया में जनआशीर्वाद लेने पहुंचेंगे। दोपहर 1.30 बजे से नीमच के इंदिरा नगर, भगवानपुरा क्षेत्र में और इसके बाद ग्वालटोली में जनता से भेंट करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE