BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2023, 10:52 am
BIG NEWS : सिंगोली में एक और भाजपाई परिवार ने छोड़ी पार्टी, एक दिन पूर्व बीजेपी को अलविदा कर थामा कांग्रेस का दामन, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पूर्व जावद विधानसभा क्षैत्र में भाजपा को लगातार झटके  लग रहे हैं। गुरुवार को नीमच में नरेंद्र मोदी की सभा के ठीक बाद क्षेत्र में भाजपा को तगड़ा झटका देते हुए सिंगोली के खानदानी भाजपाई परिवारों में शुमार पार्षद कमल कुमार शर्मा पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।
जबकि शुक्रवार को उन्होंने अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हुए भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता शंकर प्रजापत को परिवार सहित कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। 
प्रजापत ने भाजपा की तानाशाही नीति के विरुद्ध कांग्रेस की नीति रीति में विश्वास करते हुए कांग्रेस की सदस्यता ली है। कमल कुमार शर्मा नगर परिषद चुनाव के बाद से ही अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। पार्षद कमल शर्मा के साथ ही भाजपा के पूर्व पार्षद सागरमल लबाना ने भी गुरुवार को कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता ने बताया कि भाजपा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा हमारे साथ उपेक्षा पूर्ण व्यवहार किया जाता रहा हैं। जिसके कारण हम लोगो को भाजपा में घुटन महसूस हो रही थी और हमने कांग्रेस की रीति नीति से प्रभावित होकर कांग्रेस की सदस्यता ली हैं। 
इस दौरान कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष व पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शोभागमल नागोरी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागोरी, पूर्व ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष ज्ञानमल भण्दारी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता चांदमल शर्मा, लीलाधर पांडे, नरेश ठोला, दीपक अग्रवाल, सागर लबाना, पप्पू ठाकुर, अरविंद सोनी, कालू शर्मा, आनंद शर्मा, संदीप नागोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी ओर कार्यकर्ता उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE