BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2023, 3:10 pm
BIG BREAKING : एमपी में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी किया संकल्प पत्र, लाड़ली बहनों के पक्के मकान सहित 12वीं तक मुफ्त शिक्षा का वादा, पढ़े खबर    

Share On:-

भोपाल। प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने शनिवार को संकल्प पत्र जारी कर दिया है। गरीब, किसान, हर वर्ग के लिए अलग-अलग वादे किए हैं। कांग्रेस का वचन पत्र 17 अक्टूबर को आया था। 25 दिन बाद इसके जवाब में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा ने पार्टी का संकल्प पत्र भोपाल में जारी किया।
भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में हो रहे इस कार्यक्रम में संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष जयंत मलैया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी मौजूद रहे।

संकल्प पत्र के मुख्य वादे- 
महिलाओं के लिए-
लाड़ली बहनों को आर्थिक मदद के साथ मकान भी
ग्रामीण महिलाओं के लिए लखपति योजना
उज्ज्वला, लाड़ली बहनों को 450 रूपए में गैस सिलेंडर

किसानों के लिए-
गेहूं 2700 रु, धान 3100 रु प्रति क्विंटल पर खरीदेंगे

यूथ के लिए-
10 हजार रुपए तक स्टाईपेंड

कमजोर वर्ग के लिए-
छात्रों को केजी से 12वीं तक मुफ्त शिक्षा
छात्राओं को केजी से पीजी तक फ्री एजुकेशन
रियायती दर पर सरसों तेल, चीनी भी
3 लाख करोड़ रुपए आदिवासी समाज के लिए
तेंदुपत्ता प्रति बोरी 4 हजार रु. में खरीदेंगे

शहरों के लिए-
विंध्य, नर्मदा, अटल प्रगति, बुंदेलखंड, मध्य भारत विकास पथ एक्सप्रेस-वे बनाएंगे।
ग्वालियर और जबलपुर में मेट्रो चलाएंगे
रीवा और सिंगरौली में एयरपोर्ट बनाएंगे
एमपी में 13 सांस्कृतिक लोक बनाएंगे

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE