BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सत्यनारायण तोतला, परिवार में.. <<     NEWS : वरिष्ठ पार्षद भोलाराम प्रजापत को.. <<     BIG REPORT : मरीजों की सुविधा को प्राथमिकता, शासकीय.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<     KHABAR : एक हाथ नहीं होने के बावजूद हौसला बुलंद,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान का छठा.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से खरबूजा मगज प्रसंस्करण.. <<     KHABAR : संत श्री उषागंज अयोध्यापुरी धर्मशाला में.. <<     BIG NEWS : सीएम बोले-स्कूलों में पढ़ाएंगे शंकर.. <<     NMH-MDS HEADLINES : मंदसौर-नीमच की 9 बड़ी खबरें: बारिश,.. <<     VIDEO: #विधायक के खिलाफ #शाजापुर में भीम आर्मी का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     PHONO: #तेंदुए _का आतंक या #वन _विभाग की अनदेखी? फिर.. <<     BIG REPORT : मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2023, 7:06 pm
BIG NEWS : जावद से जावरा तक दिल्ली से आये इस भाजपा नेता ने दी बीजेपी उम्मीदवारों को संजीवनी, आठों विधानसभा सीटों पर तूफानी प्रचार, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। प्रदेश में विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही बड़ी पार्टियों के दिग्गज नेताओं ने प्रचार-प्रसार की कमान संभाल ली है। ऐसे में भाजपा ने नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र में दिल्ली से एक बड़े नेता सुरेंद्र पांडेय को चुनावी जनसम्पर्क की कमान सौंपी है। पूर्व सांसद स्व. लक्ष्मीनारायण के पुत्र सुरेंद्र पांडे संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभाओं में पहुंचकर भाजपा के लिए संजीवनी का काम कर रहे हैं। उन्होंने अपने प्रचार-प्रसार की शुरूआत नीमच विधानसभा के कानाखेड़ा गांव से की थी। 

कल गरोठ में किया प्रत्याशी चंद्र सिंह सिसौदिया के समर्थन में प्रचार-
संसदीय क्षेत्र की गरोठ सीट से भाजपा ने चंद्र सिंह सिसौदिया को मैदान में उतारा है। कल भाजपा के दिग्गज नेता सुरेंद्र पांडे ने गरोठ विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मतदाताओं को साधने का काम किया। जनसंपर्क के दौरान पांडे ने ग्रामीण क्षेत्रों में हुए विकास का बखान किया। साथ ही विकास के आधार पर ही इस बार भी मतदाताओं का आशीर्वाद मांगा। 

जावरा में किया तूफानी दौरा, जीता मतदाताओं का दिल-
नीमच-मंदसौर संसदीय क्षेत्र की आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने के लिए सुरेंद्र पांडे ने कमर कस ली है। आज वे जावरा क्षेत्र में थे। जहां उन्होंने भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र पांडे के समर्थन में तूफानी दौरा किया। इस दौरान सुरेंद्र पांडे ने प्रत्येक मतदाताओं की समस्याओं को भी सुना और भाजपा की सरकार पर विश्वास दिलाया। पांडेे की चुनावी प्रचार में एंट्री से प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनता दिखाई दे रहा है।

बाबूजी भी पहुंचते थे गांव-गांव
भाजपा के स्व. लक्ष्मीनारायण पांडे भी गांव-गांव व शहर-शहर पहुंचकर किसानों व ग्रामीणों की समस्याएं सुनते थे। उनके पुत्र सुरेंद्र पांडे भी पिता जी से प्रेरित है और वे भी विधानसभा चुनाव के पहले गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं और उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। जिस क्षेत्र में भी पांडे पहुंच रहे हैं। वहां का माहौल भाजपामय हो रहा है। पांडे भाजपा के प्रत्याशियों के लिए संजीवनी का काम कर रहे हैं। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE