नीमच। जिले की जावद विधानसभा के डीकेन नगर में आज राहुल गाँधी की आमसभा होने जा रही हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार राहुल गाँधी दिल्ली से विशेष विमान से डबोक एयरपोर्ट पहुंचेगे। यहाँ से हेलीकाप्टर से डीकेन पहुंचेगे। राहुल की आमसभा को लेकर कांग्रेस में उत्साह का माहौल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल गाँधी आज सुबह 11.30 बजे डीकेन के दशहरा मैदान में आयोजित एक विशाल आमसभा को सम्बोधित करेंगे। राहुल मनासा, नीमच और जावद विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे। जिले भर से कांग्रेस कार्यकर्ता सभा स्थल पहुँच रहे हैं। राहुल की सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा हैं।