बड़वानी। जिला दण्डाधिकारी बड़वानी डॉ. राहुल फटिंग ने पुलिस रिपोर्ट के आधार पर 1 व्यक्ति को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिला बदर किया है। जिला बदर की अवधि में यह व्यक्ति राजस्व सीमा बड़वानी एवं उसके समीपवर्ती जिले धार, झाबुआ, अलिराजपुर, खरगोन, खण्डवा, बुरहानपुर, इंदौर की राजस्व सीमा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे । जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जिला दण्डाधिकारी ने जहागीर लाज के पीछे सेंधवा के जतिन उर्फ गोलू पिता गौतम रावल को 2 माह के लिए जिला बदर किया है ।