सीहोर। देवउठनी एकादशी 23 नवम्बर 2023 को कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। पूर्व में दुर्गा नवमी 23 अक्टूबर का घोषित स्थानीय अवकाश निर्वाचन प्रक्रिया होने के कारण निरस्त किया गया था। 23 नवम्बर का घोषित अवकाश जिले में स्थित समस्त शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए लोकल अवकाश घोषित रहेगा।