BREAKING NEWS
KHABAR : मप्र-राजस्थान के 12 जिलों तक पहुंचे चीते,.. <<     KHABAR : पुण्य बढ़ाने और पाप घटाने का केंद्र है.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : उज्जैन में 200 हेक्टेयर में बनेगा.. <<     KHABAR : जेएसजी उड़ान ने मेधावी विद्यार्थियों का.. <<     KHABAR : फायर सेफ्टी में लापरवाही पर डीसी कोचिंग.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : खनिज माफियाओं पर कसा शिकंजा, चार वाहन.. <<     देवास में प्रशासन का बड़ा एक्शन, फायर सेफ्टी.. <<     KHABAR : सेवा से नए सत्र का आगाज, इनरव्हील डायमंड.. <<     नशे के सौदागर पर बड़ा वार, मंदसौर पुलिस का.. <<     वैष्णो देवी से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर,.. <<     VIDEO NEWS: 11 जुलाई को नीमच आएंगे आचार्य कैलाशानंद.. <<     BIG NEWS : ग्राम पंचायत बसेड़ी भाटी के सरपंच के गृह.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नगर पालिका विवाद पर कांग्रेस का डैमेज.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम हाड़ी पिपल्या और मनासा.. <<     BIG NEWS : साइबर ठगी पर शाजापुर पुलिस का बड़ा प्रहार,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे कंवरलाल कुमावत (हाबरिया),.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 24, 2023, 8:26 pm
KHABAR : भारत निर्वाचन आयोग के ईव्हीएम के कंट्रोल यूनिट का डिस्पले पैनल देख सकेंगे उम्मीदवार एजेंट, मौके पर मतगणना सुपरवाइजर सुनिश्चित करेंगे ये काम, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा के लिए 3 दिसम्बर को होने वाली मतगणना के दौरान ईव्हीएम के कंट्रोल यूनिट पर रिजल्ट बटन दबाते समय प्रत्याशियों के एजेंट को डिस्पले पैनल दिखाया जायेगा। मतगणना सुपरवाइजर यह सुनिश्चित करेंगे कि एजेंटों को डिस्पले पैनल दिखाया जाए ताकि वे प्रत्येक प्रत्याशी के पक्ष में डाले गए वोट की गिनती कर सकें, जो कंट्रोल यूनिट के डिस्पले पैनल पर प्रदर्शित होंगी।इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए आवश्यकता होने पर मतगणना सहायक को कंट्रोल यूनिट को इस प्रकार उठाकर रखना होगा कि डिस्पले पैनल न सिर्फ मतगणना का सुपरवाइजर बल्कि मतगणना टेबिल पर बैठे दूसरे मतगणना सहायक, माइक्रो आब्जर्वर और जाली की दूसरी ओर बैठे प्रत्याशी के एजेंट को भी दिखाई दे। यदि कोई एजेंट ईवीएम पर एक बार से अधिक रिजल्ट देखने की इच्छा व्यक्त करता है तो मतगणना सुपरवाइजर को उसके संतोष के लिए फिर से रिजल्ट दिखाना होगा। 

आयोग ने यह निर्देश भी दिए हैं कि जब प्रत्येक मतदान की टेब्ल्युलेशन शीट (फार्म 17 सी) रिटर्निंग ऑफिसर की मेज पर आ जाती है तो रिटर्निंग ऑफिसर का कर्तव्य होगा कि रिटर्निंग ऑफिसर टेबिल पर बैठे प्रत्याशी, उसके एजेंट, मतगणना एजेंट को प्रत्येक मतदान केंद्र के प्रत्येक प्रत्याशी को रिजल्ट को नोट करने दें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE