BREAKING NEWS
KHABAR : स्वतंत्रता दिवस पर नीमच विधायक दिलीप.. <<     NEWS : आजादी के पर्व पर हरियाली का संकल्प,.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ जिला कांग्रेस कार्यालय में.. <<     कालापीपल के भैसागढ़ा में धूमधाम से मना 80वां.. <<     NEWS : नगरीय निकाय और पंचायतीराज संस्थाओं के.. <<     KHABAR : तिरंगे संग निकले नन्हे देशभक्त, भाटखेड़ी.. <<     NEWS : वंडर सीमेंट लि. के पाटनी पब्लिक स्कूल में.. <<     KHABAR : समाजसेवी अंबालाल पाटीदार ने स्कूल में.. <<     KHABAR : भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर, नीमच में.. <<     कसरावद में हर्षोल्लास से मना 80वां स्वतंत्रता.. <<     KHABAR : तिरंगे को सलामी, श्रमिक हितों का संकल्प,.. <<     KHABAR : ग्राम भैसागढ़ा में 80वां स्वतंत्रता दिवस.. <<     BIG VIDEO: MP में 15 अगस्त पर बड़ा ड्रग्स कांड! भोपाल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 29, 2023, 11:02 am
BIG REPORT : महिला सफाईकर्मी को कार ने मारी टक्कर, मौत, कई फीट दूर जाकर गिरी, मौके पर ही दम तोड़ा, निगमकर्मियों ने किया चक्काजाम, पढे़ खबर

Share On:-

इंदौर। अहिल्या आश्रम के यहां बुधवार सुबह सफाई कर रही एक महिला कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में महिला कई फीट दूर जाकर गिरी। जिसमें उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद नगर निगम के कर्मचारी यहां पहुंचे। उन्होंने चक्काजाम किया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। उन्हें समझाइश देकर चक्काजाम खुलवाया।


सदर बाजार पुलिस के मुताबिक घटना वार्ड 57 की है। यहां लता पति शेरा गोहर निवासी कमाठीपुरा सड़क पर सफाई कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। यहां से गुजर रहे लोगों ने बताया कि कार की स्पीड काफी ज्यादा थी। जिसमें महिला को टक्कर मारती हुई वह सड़क किनारे जा घुसी। हादसे में लता ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


नगर निगम के कर्मचारियो ने किया चक्काजाम का प्रयास
हादसे के बाद नगर निगम के वायरलेस सेट पर जैसे ही लता की मौत की सूचना आई। यहां नगर निगम के अन्य सफाईकर्मी भी पहुंचे। उनहोंने चक्काजाम का प्रयास किया। जिसमें पुलिस ने मौके पर उन्हें समझाइश दी। बाद में उन्होंने ड्रायवर की गिरफ्तारी को लेकर थाने जाकर घेराव करने की बात कही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE