सतना। एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को कमान अधिकारी कर्नल जेएम देव, 33 एमपी बटालियन सागर के निर्देशानुसार शासकीय आईटीआई सतना के एनसीसी कैडेट्स द्वारा आईटीआई सतना से जिला अस्पताल तक रक्तदान के लिये समाज में प्रेरणा देने के उद्देश्य से रैली निकाली गई। रैली उपरांत एनसीसी कैडेट्स द्वारा जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया। इस अवसर पर ब्लड बैंक इंचार्ज राम भाई त्रिपाठी द्वारा कैडेट्स को रक्त दान से होने वाले फायदे के संबंध में बताया गया। बताया गया कि रक्तदान एक स्वस्थ व्यक्ति प्रत्येक तीन माह में रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है और व्यक्ति के द्वारा दान किया गया रक्त वापिस बन जाता है। एनसीसी कैडेट्स के साथ ही लेफ्टिनेंट रविशंकर पांडेय, सचिन भारती ने भी रक्तदान किया।