नीमच। जिले में आज बुधवार को सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया। कोहरे के कारण 1 किमी तक विजिबिलिटी रही। इसके बाद 10 बजे से कोहरा छंटा, लेकिन हल्की धुंध छाई रही। मौसम विभाग ने आज भी एमपी के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि आज 29 नवंबर की रात से एक और नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इससे बारिश का दौर फिर से शुरू होगा। सबसे ज्यादा इंदौर-उज्जैन संभाग में बारिश होगी। एमपी के मालवा में इस पश्चिमी विक्षोप का सीधे तौर पर असर दिखाई देगा। यहां गरज-चमक के साथ बारिश होगी। बारिश होने से तापमान में भी गिरावट आएगी और ठंडक में इजाफा होगा। प्रदेश में एक दिसंबर को भी मौसम बदला हुआ रहेगा।
आगामी 24 घंटे में इन जिलों में होगी बारिश-
मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में इंदौर, रतलाम, मंदसौर, नीमच, धार, सीहोर, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, बैतूल, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, रायसेन, छिंदवाड़ा, गुना, सिवनी, जबलपुर, बालाघाट, मंडला, कटनी, डिंडोरी, उमरिया, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, मुरैना, भिंड, भोपाल और सिंगरौली में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना जताई है।