शाजापुर। आज भी मौसम सर्द बना हुआ है और सुबह के वक्त कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, कोहरा इतना ज्यादा था कि कई इलाकों में तो विजिबिलिटी मात्र 10 मीटर घट कर रह गई, कोहरे के चलते यातायात भी प्रभावित दिखा और सड़कों पर वहां रेंगते दिखे वहीं ट्रेनों की आवाजाही पर भी इसका असर दिखा, घने बादलों के साथ सर्द हवाओं से जन जीवन पूरी तरह प्रभावित दिखा और लोग यहां जगह जगह अलाव जलाकर खुद को गर्म करते दिखे, मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम साफ होने के साथ ही पारे में और ज्यादा गिरावट होगी और कड़कड़ाती ठंड आने वाले दिनों पड़ेगी, घने बादलों के साथ सूरज की लुका छुपी जारी है और दिन के अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है।