सरवानिया महाराज। पांच महीनों तक लगातार जीन वाणी से लोगों को निहाल करने वाली जैन साध्वियों ने आज बुधवार को शहर से अलविदा कह दिया। जैन समाज आचार्य श्री 1008 विजयराज जी मसा की आज्ञानुवृति जैन साध्विया श्री मुक्ता श्री जी मसा, श्री उर्मी श्रीजी मसा, श्री महिमा श्री जी मसा आदि ठाणा तीन का मंगलवार को दोपहर 12 बजे जैन समाज के स्थानक सदर बाजार स्थित श्री महावीर भवन से विदा होकर दरवाजे पर प्रकाशचन्द्र नपावलिया के आवास पर प्रवचनों का लाभ मिला था। आज दोपहर को 2रू00 बजे यंहा से मोरवन के लिए विहार हुआ। इस दौरान जैन समाज के लोगों के साथ साथ अन्य समाज के लोगों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई।