चित्तौड़गढ़। भारत रत्न संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के निर्वाण दिवस 6 दिसम्बर को मनाये जाने को लेकर अम्बेडकर विचार मंच की आवश्यक बैठक शनिवार 2 दिसम्बर को सायं 4 बजे ऋतुराज वाटिका में आयोजित होगी।
अम्बेडकर विचार मंच संस्थान के संस्थापक संयोजक छगनलाल चावला एवं जिलाध्यक्ष सुरेश खोईवाल ने बताया कि बैठक में समस्त समाज, संगठनों के सदस्यगण व कर्मचारी, अधिकारी आवश्यक रूप से भाग लेकर निर्वाण दिवस को भव्य रूप से मनाये जाने पर अपने अपने सुझाव देंगे। संगठन ने समस्त जनों से अधिकाधिक संख्या में बैठक में भाग लेने की अपील की।