मनासा। नारायण सेवा परिवार मनासा के तत्वाधान में विभिन्न दानदाताओं के सहयोग से आज ग्राम रावतपुर स्कूल में जर्सी एवं मौजों का वितरण किया गया। सभी बच्चों को उनके साइज के हिसाब से जर्सिया भेंट की गई।
नारायण सेवा परिवार की ओर से शिखरचंद जैन एवं ओम रावत एडवोकेट एवं अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में कहा कि नारायण सेवा परिवार हर वर्ष इसी प्रकार स्कूलों में जर्सी एवं मौजें बच्चों को भेंट करने के लिए संकल्पित है। स्कूल की स्टाफ ने नारायण सेवा परिवार का स्वागत कर आभार प्रकट किया।