नीमच। जैन दिवाकरीय श्रमण संघीय, पूज्य प्रवर्तक, कविरत्न श्री विजयमुनिजी म. सा. श्री वर्धमान जैन स्थानकवासी श्रावक संघ के तत्वावधान में कृषि उपज मंडी गेट के पास जिन कुशल दादावाड़ी जैन भवन धर्म सभा प्रवचन संपन्न होने के बाद आज 2 दिसंबर को सुबह 8 बजे स्टेशन रोड दादाबाड़ी से विहार हुआ। महाराज साहब का विहार जुलूस जैन कॉलोनी वीर पार्क रोड स्थित वर्धमान जैन स्थानक भवन में पहुंचकर अमृत प्रवचन मार्गदर्शन धर्म सभा में परिवर्तित हुआ।
विहार में उपप्रवर्तक श्री चन्द्रेशमुनिजी मसा, अभिजीतमुनिजी मसा, अरिहंतमुनिजी मसा, ठाणा 4 व अरिहंत आराधिका तपस्विनी श्री विजया श्रीजी मसा आदि ठाणा का सान्निध्य मिला। विदाई विहार कार्यक्रम में सैकड़ों समाज जन बड़ी संख्या में उत्साह के साथ सहभागी बने और संत दर्शन कर आशीर्वाद ग्रहण किया।