नीमच। ज्ञानोदय इन्टरनेशनल स्कूल का छठा वार्षिकोत्सव स्कूल परिसर में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई। पूरा कार्यक्रम भारत की सांस्कृतिक विरासत पर आधारित था।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथि राकेश कुमार सिंह कमांडेंट सीआरपीएफ, सी के शर्मा जिला शिक्षा अधिकारी, वरिष्ठ हाईकोर्ट एडव्होकेट हार्मनी के मुकेश भटनागर समाज सेवी जम्बु कुमार जैन को बैंड से सलामी दी गयी। कार्यक्रम का प्रारम्भ अतिथि गणों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्था के चैयरमेन अनिल चौरसिया, उपाध्यक्ष श्रेयांस लोढ़ा, सहसचिव गुणवंत गोयल एवं प्राचार्य सरिश जोस ने किया। स्वागत उद्बोधन डायरेक्टर डॉ गरिमा चौरसिया, संस्था परिचय डायरेक्टर डॉ माधुरी चौरसिया एवं स्कूल रिपोर्ट प्राचार्य सरिश जोस ने प्रस्तुत की। अपने उद्बोधन में जिला शिक्षा अधिकारी सी के शर्मा ने ज्ञानोदय स्कूल की सराहना की एवं छात्रों को आगे बढ़ने के लिये प्रेरित किया।
इस अवसर पर स्कूल न्यूज लैटर का विमोचन किया गया एवं देश की सांस्कृतिक विरासत को जिंदा रखने वाले नसतरंग वाद मनीराम पथरोड़, पवन कुमार जेरिया, शीला राजोरा, संगीता अग्रवाल, अजमेर के समाज सेवी मनीष चौरसिया एवं अनिता चौरसिया का शाल श्रीफल से स्वागत किया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रमों का ऐसा समा बांधा कि दर्शक दाँतो तले अंगुली दबा कर देखते रहे। पाँच घंटे चला यह कार्यक्रम पांडाल दर्शकों से भरा रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ गरिमा चौरसिया द्वारा रचित सरस्वती वंदना से हुआ जिसे गोविंद गन्धर्व ने स्वर दिये।
कार्यक्रम में चार्ली चेपलिन नृत्य, जंगल नृत्य, आदिवासी नृत्य, टाइगर बचाओं थीम पर नृत्य, दक्षिण भारतीय नृत्य, स्वागत नृत्य, हनुमान चालीसा नृत्य, सर्कस नृत्य, पंजाबी नृत्य, योगा नृत्य, कन्तारा नृत्य, माँ काली नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गई।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा सभी वाद्य यंत्रों के साथ आकर्षक लोक गीत एवं कव्वाली प्रस्तुति दी। 1857 की क्रांति, सोशल मीड़िया के दुष्प्रभाव एवं भारत की स्थापत्य कला एवं चंद्रयान- 3 जैसे विषयों पर आकर्षक नाटक प्रस्तुत किये गये।
कार्यक्रम स्थल पर लालकिले, कुतुब मीनार, ताजमहल एवं चारमीनार के मॉडल बनाये गये जिसकी खूब सराहना हुई। लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।
कार्यक्रम का संचालन मरियम मालू, सुधीर निमावत, मयंक शर्मा एवं मोहिनी पंचोली ने संयुक्त रूप से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन विद्यालय के 13 होनहार बच्चों ने भी किया। कार्यक्रम में विद्यालय के हैड बॉय बुरहानुद्दीन जमाली वं हैड गर्ल उन्नति गर्ग ने आभार प्रदर्शन किया।