देवास। प्रदेश में कल विधानसभा चुनाव-2023 के परिणाम आ जाएंगे। वॉइस ऑफ़ एमपी चैनल ने मध्य प्रदेश में निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद मतदान दिवस तक पल पल की अपडेट प्रदेशवासियों तक पहुंचाई हैं। दिनांक 03 दिसम्बर को होने वाली मतगणना को लेकर भी वॉइस ऑफ़ एमपी की टीम प्रदेशवासियों को मतगणना की लाइव तस्वीरें सुबह 08 बजे से पहुँचाएगा। प्रदेश के कई जिलों से हमारे संवादाताओं से आमजन ने बात की और अपनी प्रतिक्रिया साझा की।
देवास जिले के वॉइस ऑफ़ एमपी के रिपोर्टर अभिषेक सोनी से स्थानीय लोगो ने बात की और अपना अनुभव कैमरे के सामने बताया। दर्शक परवेज खान सहित कई लोगो ने बताया कि चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही मतदान के दिन तक वॉइस ऑफ़ एमपी की टीम ने हमे प्रदेश की हर खबर से अवगत कराया हैं। साथ ही अलग अलग क्षेत्रो से लाइव समाचार हम तक पहुंचाए हैं। इसके लिए टीम का धन्यवाद। साथ ही कल मतगणना को लेकर वॉइस ऑफ़ एमपी के लाइव कार्यक्रम को लेकर भी काफी उत्सुक हैं। घर बैठे हम प्रदेश की हर विधानसभा से जुड़ जाएंगे।
वॉइस ऑफ़ एमपी अपने दर्शकों के लिए निष्पक्षता, निडरता और सत्यता के साथ खबर पहुंचाते आया हैं। कल 03 दिसम्बर को होने वाली मतगणना को लेकर वॉइस ऑफ़ एमपी की टीम सुबह 08 बजे से प्रदेश प्रत्येक विधानसभा की पल पल की खबर सबसे पहले अपने दर्शकों तक पहुंचाएगा।