नीमच। विधानसभा चुनाव 2023 के तहत कल 03 दिसंबर को मतगणना होगी। इस मतगणना का वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज चैनल महाकवरेज करेगा। अपने दर्शकों व पाठकों तक पल-पल की अपडेट पहुंचाएगा।
आपकों बता दें कि विधानसभा चुनाव की रणभेरी बजने के साथ ही वॉइस ऑफ़ एमपी की टीम ने राजनीतिक पार्टियों व इनके उम्मीदवारों से जुड़ी पल-पल की अपडेट अपने दर्शकों व पाठकों तक पहुंचाई थी। मतदान के लिए भी वॉइस ऑफ़ एमपी की समूची टीम ने महाकवरेज किया था। अब एक बार फिर टीम के सभी साथी पूरी मुस्तैदी के साथ मतगणना का महाकवरेज करेंगे। मतदान के एक दिन पूर्व ही दर्शकों व पाठकों ने भी टीम के कार्यों की प्रशंसा कर अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी और मतगणना के महाकवरेज के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।
कल 3 दिसंबर को मप्र विधानसभा चुनाव 2023 के परिणाम आएंगे। इन चुनावी नतीजो को हर बार की तरह इस बार भी सबसे तेज अपने पाठकों व दर्शकों तक वॉइस ऑफ़ एमपी पहुंचाएगा। सभी दर्शकों से भी अनुरोध किया गया है कि वे तत्काल परिणाम पाने के लिए सुबह 8 बजे से वॉइस ऑफ़ एमपी के लाइव से जुड़े। दर्शक केटीवी नेटवर्क के चैनल नंबर 127 पर भी लाइव के माध्यम से नतीजे देख सकते हैं। इसके अलावा वॉईस ऑफ एमपी के न्यूजू एप्प के माध्यम से भी जुड़कर पाठक चुनावी नतीजों को अपने मोबाइल पर तत्काल देख सकते हैं।