नीमच। वीर पार्क रोड स्थित बाबजी नेटवर्क के वॉईस ऑफ एमपी दफ्तर पर आज शनिवार को शहर के ख्यातनाम कांट्रेक्टर व बीजेपी नेता विलास पाटीदार का जन्म दिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बाबजी नेटवर्क के एमडी व वरिष्ठ पत्रकार मुस्तफा हुसैन ने मोतियों की माला पहनकर विलास पाटीदार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान वॉईस ऑफ एमपी के एडिटर नवीन पाटीदार, चीफ रिपोर्टर अब्दुल अली ईरानी, चीफ रिपोर्टर मुश्ताक अली शाह सहित समूचे स्टॉफ ने विलास पाटीदार को जन्मदिवस की बधाईयां दी।