मंदसौर। शहर में आज दोपहरएक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज़ रफ़्तार बस ने एक बाइक सवार को रौंद डाला जिसमे बाइक सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शिवना ओवर ब्रिज के पास हुआ।
जिला अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर के समय महू-नीमच रोड पर स्थित शिवना पूल के निकट नागदा बस सर्विस क्रमांक जीजे 10 जेड 0302 ने बाइक एमपी 44 एमसी 5095 पर सवार 55 वर्षीय बाबूलाल पिता किशनलाल पाटीदार निवासी सूंठी को टक्कर मार दी। जिसके बाद हादसे में बाबूलाल पाटीदार की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना होते ही घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियो ने सिटी कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की जिला चिकित्सालय भिजवाया। बताया जा रहा है कि मृतक गांव से मंदसौर आ रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार यात्री बस ने उस टक्कर मार दी। मामले में कोतवाली पुलिस ने यात्री बस चालक के खिलाफ मामला किया है।