नीमच। शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी पारसमल गोपावत के पार्थिव शरीर का देहदान आज लायंस क्लब के माध्यम से उदयपुर के अनंता मेडिकल कॉलेज को किया गया। बताते चलें कि पारसमल गोपावत का 72 वर्ष की आयु में कल हृदय गति रुक जाने से स्वर्गवास हो गया था। बीती शाम को ही परिवार जनों में नेत्रदान किया।
देहदान यात्रा आज सुबह जैन कॉलोनी स्थित निवास से प्रारंभ होकर लायन डेन पहुंची। यहां से एंबुलेंस के माध्यम से उनका पार्थिव शरीर उदयपुर ले जाया गया। यहां णमोकार मंत्र का उच्चारण हुआ। लायंस क्लब के माध्यम से यह 41वां देहदान है। इसके साथ ही नेत्रदान की संख्या नीमच में 2504 हो गई है। लायंस क्लब ने नेत्रदान और मानव सेवा और समाज के परोपकार में किए गए देहदान के लिए गोपावत परिवार का आभार प्रकट किया है। इस मौके पर गोपावत परिवार, लायंस क्लब के सदस्य और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।