रतलाम। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 5 जनवरी को इलेक्शन सीजर मैनेजमेंट सिस्टम के संबंध में आयोजित वर्चुअल प्रशिक्षण में रतलाम जिले के अधिकारी भी वर्चुअल सम्मिलित हुए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी अपर कलेक्टर डॉ शालिनी श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश खाखा, जिले के मास्टर ट्रेनर, निर्वाचन व्यय निगरानी नोडल अधिकारी, विभिन्न एनफोर्समेंट एजेंसियों के जिला स्तरीय नोडल अधिकारी उपस्थित थे।