BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 240 करोड़ के मादक पदार्थों का होगा खात्मा,.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिलेभर में साइबर.. <<     KHABAR : ग्राम बरड़िया में कांग्रेस ने पंचायत.. <<     NEWS : जिला विशेष टीम और मंगलवाड़ पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोजन का ठेका हमें क्यों नहीं दिया, अब.. <<     NEWS : फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों का.. <<     KHABAR : चांदी की आभा से चमका चिंतामन गणेश का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2024, 12:43 pm
BIG NEWS : गोगांवा थाने का सेजला गांव और काली अंधेरी रात, जब 6 साल की मासूम सहित इन पर हुआ हमला तो फैली सनसनी, पढ़े अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। जिले के गोगांवा थाने के सेजला गांव में बीती रात को घर के बाहर सो रहे तीन लोगों पर अज्ञात जानवर ने अचानक जानलेवा हमला कर दिया। 
इस अज्ञात जानवर के हमले में एक छः साल की मासूम बच्ची सहित कुल तीन लोग घायल हुए हैं। अज्ञात जानवर द्वारा सभी के चेहरों और हाथों पर बुरी तरह से हमला कर जख्मी किया है। घटना के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए गोगावा के शासकीय अस्पताल लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल एक मासूम बच्ची सहित एक 40 वर्षीय पुरुष को उपचार के लिए जिला अस्पताल रैफर किया गया है। जहां दोनों का उपचार जारी है। जबकि एक बुजुर्ग का गोगावा के अस्पताल में ईलाज किया जा रहा है। दोनों की हालत खतरे से बाहर है। फिलहाल अज्ञात जानवर की पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग और पुलिस अज्ञात जानवर का पता लगाने में जुट गई है। 
घायलों का ईलाज कर रहे डॉक्टर विनय वास्कले ने बताया की अज्ञात जानवर के काटने से एक छह साल की अंजली नाम की बच्ची और एक मास्टर नाम के 40 वर्षीय पुरुष को जिला अस्पताल लाया गया है। दोनों के चेहरों पर अज्ञात जानवर ने काटा है। दोनो घायलों का उपचार किया जा रहा है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। 
वहीं घायलों के परिजनों ने बताया कि बीती रात को घर में सभी सो रहे थे। तभी रात को करीब 12 बजे अज्ञात जानवर ने अचानक हमला कर दिया। इस दौरान जानवर ने तीन लोगों पर हमला किया था। जिसमें एक बच्ची सहित दो पुरुष शामिल है। दो का खरगोन जिला अस्पताल और एक घायल का गोगांव में ईलाज किया जा रहा है। हमला करने वाला जानवर काले रंग का था। 


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE