BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 240 करोड़ के मादक पदार्थों का होगा खात्मा,.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिलेभर में साइबर.. <<     KHABAR : ग्राम बरड़िया में कांग्रेस ने पंचायत.. <<     NEWS : जिला विशेष टीम और मंगलवाड़ पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोजन का ठेका हमें क्यों नहीं दिया, अब.. <<     NEWS : फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों का.. <<     KHABAR : चांदी की आभा से चमका चिंतामन गणेश का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2024, 2:50 pm
BIG NEWS : जिला जेल में आनंद महोत्सव के तहत तीन दिवसीय कार्यक्रमों का कलेक्टर और एसपी ने किया शुभारंभ, खेल प्रतियोगिता के साथ होंगे सांस्कृतिक आयोजन, पढ़े खबर   

Share On:-

देवास। जिला जेल देवास में तीन दिवसीय आनंद महोत्सव के तहत विभिन्न प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ कलेक्टर ऋषव गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय ने किया। इस मौके पर जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे सहित जेल का पुलिस बल मौजूद था। जेल में महोत्सव के तहत पहले दिन वॉलीबाल व बैडमिंटन प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। जिसमें जेल के कैदियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। शनिवार 06 जनवरी को कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता होगी। 07 जनवरी को बंदियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी और पुरूस्‍कार वितरण किया जायेगा।
शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर गुप्ता ने कहा कि अपनी गलतियों को सुधारते हुए अपने नये जीवन की शुरूआत करें। जेल में अच्‍छी गतिविधियां चल रही है। जेल में परिवार जैसा माहौल है। जेल में वॉल पेंटिंग, बागवानी और संगीत की क्‍लॉस चल रही है, यह अच्‍छी बात है। आनंद महोत्सव के तहत आयोजित गतिविधियों में महिलाओं को भी शामिल करें।
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्‍याय ने कहा कि सभी आनंद महोत्सव के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में खेल भावना से भाग लें।
जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे ने बताया कि आनंद महोत्सव के तहत यहां पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आनंद महोत्सव आयोजन का यह तीसरा वर्ष है। विगत वर्ष भी इस प्रकार के कार्यक्रम यहां पर आयोजित हुए थे। यहां पर हमने परंपरा बना ली है कि प्रतिवर्ष हम यहां पर विभिन्न प्रकार के खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करेंगे। उन्‍होंने बताया कि जेल में जन्‍माष्‍टमी और रक्षा बंधन त्‍यौहर भी धुमधाम से मनाया जाता है।
कार्यक्रम का संचालन वैशाली भारद्वाज ने किया। प्रतियोगिता में रेफरी कमलेश जोशी थे। घनश्‍याम वर्मा और विजय सिंह बारिया प्रतियोगिता का संचालन करवा रहे है।   

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE