BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 240 करोड़ के मादक पदार्थों का होगा खात्मा,.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिलेभर में साइबर.. <<     KHABAR : ग्राम बरड़िया में कांग्रेस ने पंचायत.. <<     NEWS : जिला विशेष टीम और मंगलवाड़ पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोजन का ठेका हमें क्यों नहीं दिया, अब.. <<     NEWS : फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों का.. <<     KHABAR : चांदी की आभा से चमका चिंतामन गणेश का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2024, 4:00 pm
BIG NEWS : गड़बड़ी करने वाले के साथ सख्ती से निपटेगें, ईमानदार और भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रशासन देंगे, कार्यभार ग्रहण करने के बाद राजस्व मंत्री वर्मा ने बताई प्राथमिकताएँ, पढ़े खबर 

Share On:-

सीहोर। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा है कि गड़बड़ी करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ सरकार सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी हमारी टीम है। हम राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर किसानों और आम नागरिकों के कल्याण के लिये कार्य करेंगे। मंत्री वर्मा ने मंत्रालय में विभागीय कार्य प्रारंभ करने बाद अधिकारियों की परिचयात्मक बैठक ली।
मंत्री वर्मा ने मंत्रालय में भ्रष्टाचार के एक प्रकरण में अभियोजन की स्वीकृति प्रदान कर कार्य की शुरूआत की। उन्होंने कहा कि मैंने आज भ्रष्टाचार के प्रकरण में अभियोजन की स्वीकृति देकर कार्य शुरू किया है। भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रशासन देने के लिये हम कृतसंकल्प है। मंत्री वर्मा ने कहा कि मैं स्वयं ईमानदारी से कार्य करता हूँ और अपेक्षा करता हूँ कि अधिकारी कर्मचारी भी पूरी ईमानदारी से निष्ठापूर्वक कर्त्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी अपना कार्य  ईमानदारी से करें। मैंने पहली फाइल में भ्रष्टाचारी को दंडित करने की कार्यवाही करने की स्वीकृति देकर स्पष्ट संदेश दिया है।मंत्री वर्मा ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हम विकास पथ पर आगे बड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें राजस्व मंत्री के रूप में दी गई जिम्मेदारी को वह बेहतर ढंग से पूरा करेंगे और उनसे की गई अपेक्षाओं पर वह खरा उतरने का प्रयास करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE