सेगांव। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में निशुल्क मोतियाबिंद शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 120 मरीजों की आंखों की जांच डॉ. कमल पाटीदार द्वारा की गई। इस दौरान करीब 70 मरीजो को आपरेशन के लिए इंदौर भेजा।
प्रतिभा फाउंडेशन व सीएमसी ट्रस्ट इंदौर के सौजन्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेगांव में निशुल्क नेत्र मोतियाबिंद शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कुल 120 मरीजों की आंखो की जांच की गई, जिसमें 70 मरीज मोतियाबिंद बीमारी से ग्रसित पाए गए। जिनमें से 50 मरीजों को ऑपरेशन हेतु चोइथराम नेत्रालय भेजा गया।
प्रतिभा फाउंडेशन, सीएमसी ट्रस्ट के जिला समन्वयक सुमित कुमार देवले ने बताया कि हमारी संस्था विगत 2 वर्ष से निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन कर रही है। जिसमें आज तक पूरे जिले में लगभग 4000 मरीजों को ऑपरेशन के माध्यम से नेत्र ज्योति प्रदान कर चुके हैं।