बागली। समाज प्रगति सहयोग संस्था बागली ने शनिवार को बरझाई घाट पर पर्यावरण संरक्षण एवं प्राकृतिक वास को संरक्षित करने एवं जन समुदाय में जागरूकता फैलाने के लिए फोटो प्रदर्शनी, संवाद गतिविधियों तथा लोक कला गतिविधियों का आयोजन किया। इसमें ग्राम पंचायत बरझाई एवं सोबाल्यापूरा के बच्चों ने डिंडोरी जिले के जाने माने गोंड समुदाय के कलाकारों के सहयोग एवं मार्गदर्शन में गोंड चित्रकारी भैरू बाबा मंदिर पर की। कार्यक्रम में समाज प्रगति सहयोग संस्था के संस्थापक सदस्य एवं बागली प्रगति समिति तथा पुंजापुरा प्रगति समिति के कार्यकारिणी सदस्य एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान कार्यक्रम के माध्यम से आमजन को पर्यावरण के प्रति जागरूक भी किया गया।