देवास। जिले के सोनकच्छ अनुभाग के ग्राम फावड़ा में स्थित शासकीय हाईस्कूल में गुरुवार रात को अज्ञात चोरों ने स्कूल में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। उन्होंने स्कूल की लाईब्रेरी, लैबोरेटरी, स्टॉफ रूम, अलमारियों में रखें आवश्यक दस्तावेजों के साथ क्लास रूम के दरवाजों को तोड़ दिया। उसके अलावा चोर पानी की टंकी के पाइप, स्कूल में लगे 8 छत पंखे, ट्यूबलाइट चोरी कर ले गए।
उक्त स्कूल को सितंबर 2023 में भी चोरों ने निशाना बनाया था। इस दौरान चोर यहां से करीब एक लाख रुपए के सामान चुराकर ले गए थे। इस चोरी का भी पुलिस आज तक कोई खुलासा नहीं कर पाई है। अब जनवरी माह में भी यहां तोड़फोड़ के साथ चोरी की घटना हुई है।
स्कूल के प्राचार्य मंडलोई ने पुलिस को घटना से अवगत कराते हुए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि चोरों ने क्लास की दीवार पर चाक से गलती हो गई माफ़ करना भी लिखा है।