शिवपुरी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अभी कुछ दिन पूर्व खुले में मांस मछली चिकन न बेचने को लेकर एक निर्देश जारी किया था, जिसके चलते नगर पालिका लगातार अपनी टीम के साथ अभियान चला रही है। इसी के अंतर्गत नगर पालिका की टीम ने आज शहर के ह्रदय स्थल थीम रोड़ पर स्थित मस्जिद के पास जहां पर मीट चिकन खुले में बिक रहा है, उसे बंद करने पहुंची तो चिकन संचालकों ने उसका विरोध कर दिया। दुकानदारों का कहना है कि वह नगर पालिका की सभी गाइड लाइन के अनुसार दुकान संचालित कर रहे हैं। नगर पालिका द्वारा अभी तक उन्हें दुकान भी आवंटित नहीं की गई है। नगर पालिका उनकी दुकानें बंद करा रहीं है। जिससे दुकान में काम करने वाले सभी परिवार बेरोजगार हो रहे हैं।