BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 240 करोड़ के मादक पदार्थों का होगा खात्मा,.. <<     KHABAR : सेफ क्लिक 2.0 अभियान के तहत जिलेभर में साइबर.. <<     KHABAR : ग्राम बरड़िया में कांग्रेस ने पंचायत.. <<     NEWS : जिला विशेष टीम और मंगलवाड़ पुलिस की संयुक्त.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भोजन का ठेका हमें क्यों नहीं दिया, अब.. <<     NEWS : फैक्ट्रियों में चोरी की वारदातों का.. <<     KHABAR : चांदी की आभा से चमका चिंतामन गणेश का.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, सिंह और वृश्चिक राशि वालों के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : आवारा कुत्तों का आतंक, 10-15 कुत्तों के झुंड.. <<     KHABAR : स्कूल बसों पर परिवहन विभाग की सख्त.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस पर.. <<     KHABAR : जाजू कॉलेज में दीक्षारंभ कार्यक्रम का.. <<     KHABAR : 54वीं राज्य तैराकी स्पर्धा के लिए 6 जुलाई को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 6, 2024, 6:52 pm
BIG NEWS : जिले में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ हुई लाखों की ठगी, लोन पास कराने के नाम पर खाली किया अकाउंट, पढ़े कुलदीप गुप्ता की खबर

Share On:-

शिवपुरी। शहर के रहने वाले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के साथ 21 लाख की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर के शिक्षक पिता ने आज इसकी शिकायत कोतवाली सहित एसपी ऑफिस में की है।
कोतवाली क्षेत्र के शिव शक्ति नगर के रहने वाले शिक्षक नगेंद्र रघुवंशी ने बताया कि उसका बेटा नितांत रघुवंशी सॉफ्टवेयर इंजीनियर है जो दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा है। वह कुछ रोज पहले ही छुट्टी लेकर घर आया था। शिक्षक ने बताया कि उसके बेटे ने पुणे की एक सॉफ्टवेयर कंपनी को एक सॉफ्टवेयर आर्डर किया था इस सॉफ्टवेयर को खरीदने के लिए उसने छोटे-मोटे लेनदेन में क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते का इस्तेमाल किया था लेकिन कंपनी के द्वारा उसे सॉफ्टवेयर भी उपलब्ध नहीं हुआ है। 
शिक्षक नगेंद्र रघुवंशी ने बताया कि इसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते के द्वारा फ्री अप्रूव लोन के जरिए कुल 21 लाख 46 हजार 100 रुपये की राशि काट ली गई। शिक्षक ने बताया कि बेटे के क्रेडिट कार्ड और बैंक खाते में पहले 19 लाख का लोन पास कराने के बाद राशि को बेटे के ही खाते में डाला गया। फिर उस राशि को अलग अलग खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त बेटे के खाते में 2 लाख रुपये की राशि भी जमा थी। वह राशि भी ऑनलाइन निकाल ली गई है। बेटे के खाते और क्रेडिट कार्ड के साथ धोखाधड़ी कर जिन खातों में पैसा ट्रांसफर किया गया है उसकी जानकारी के साथ इसकी शिकायत एसपी सहित कोतवाली में दर्ज कराई है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE