मंदसौर। प्रदेश के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 07 जनवरी को मंदसौर जिले में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित होंगे। इसके साथ ही डिप्टी सीएम देवड़ा शाम को नीमच जिले में पधारेंगे और हर्कियाखाल बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा 07 जनवरी 2023 को शासकीय वाहन से प्रातः 10.30 बजे बड़वन गांव में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा में सम्मिलित होंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम देवड़ा दोपहर 02 बजे धमनार में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस दौरान पात्र हितग्राहियो को हितलाभ का वितरण करेंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम देवड़ा नीमच जिले के लिए प्रस्थान करेंगे। शाम 04 बजे डिप्टी सीएम देवड़ा हर्कियाखाल बालाजी मंदिर पहुंचेंगे। यहां बालाजी महाराज की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लेंगे। यहां पर सम्मान समारोह का आयोजन भी होगा। कार्यक्रम के बाद डिप्टी सीएम देवड़ा पुनः मंदसौर के लिए रवाना होंगे।