पिपलिया मंडी। मंदसौर जिला पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर गौतम सोलंकी, अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ नरेन्द्र सोलंकी के निर्देशन एवं थाना प्रभारी थाना पिपलियामंडी निरी नीरज सारवान के कुशल नेतृत्व में थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम को सफलता मिली हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वारन्टी विक्रम पिता पुष्करलाल बावरी उम्र 28 साल निवासी निवासी मिंडलाखेडा थाना पिपलियामंडी जिला मंदसौर माननीय जे एम एफ सी महोदय न्यायालय नारायणगढ के प्रकरण क्रमाक 835/2016 धारा 323, 294, 506, 327 भादवि (थाना पिपलियामंडी का अपराध क्रमांक 224/2016 धारा 323, 294, 506, 327) के प्रकरण में फरार चल रहा था। जो थाना पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा वारन्टी कि तलाश एवं गिरफ्तारी करने हेतु मुखबीर तंत्र तैयार कर वारन्टी की काफी समय से तलाश की जा रही थी। वारन्टी विक्रम बावरी को दिनांक 06 जनवरी 2024 को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त कर तत्काल वारन्टी की तस्दीक कराई गई तथा त्वरीत कार्यवाही करते हुवे वारन्टी विक्रम बावरी को मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर पिपलियामंडी पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
उक्त कार्यवाही में निरी नीरज सारवान, प्रआर 347 रामनारायण नागदा, प्रआर 560 हरदेश वर्मा, प्रआऱ 315 सुनिल टेलर, आर 446 गजेन्द्र सेन, आऱ 831अविनाश जैन, मआर 521 सपना जाट, मआर 04 कविता नागदा का सराहनीय योगदान रहा। जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रथक से पुरस्कृत किया जावेगा।