नीमच। शहर चार फ़रवरी को समाजसेवी अशोक अरोरा गंगानगर पर जानलेवा हमले को लेकर सर्व समाज और संगठन, संस्था के पदाधिकारी एवं आमजन हजारों की तादात में इस घटना के विरोध में रैली के रूप में शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए पुराना कैंट थाना परिसर पहुंचें। यहां पर आक्रोशित समाजजन जमकर नारेबाजी कर रहे हैं। यहां सर्व समाजजन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात हैं।