नीमच। वनवासी कल्याण परिषद मध्य भारत की प्रांत तीन दिवसीय योजना बैठक भोपाल में संपन्न हुई। बैठक में नीमच जिला अध्यक्ष हेतु 2006 से वनवासी कल्याण परिषद का कार्य कर रहे साथ ही विभिन्न पदों पद पर रहकर सेवा कार्य कर रहे प्रभुलाल चारण को अध्यक्ष का दायित्व दिया गया हैं। साथ ही जिले के सचिव पद के लिए राजेश कुमार वर्मा का कार्यकाल तीन साल के लिए बड़ा दिया गया और नवीन कार्यकारिणी का गठन जिला बैठक में सभी वनवासी कल्याण परिषद के कार्यकर्ता की उपस्थिति में सहमति लेकर किया जाएगा। जिले में जो आयाम चल रहे है, खेल, स्वास्थ, ग्राम विकास, श्रद्धा जागरण, ऐसे 14 प्रकार के उन सभी का भी गठन किया जाएगा।
इस अवसर पर भोपाल में प्रांतीय संगठन मंत्री तिलक राज दांगी, मध्यप्रदेश-छत्तीसगड़ के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रवीण ढोलके, प्रांतीय व्यवस्था प्रमुख योगिराज परते, प्रांतीय शिक्षा प्रमुख लक्ष्मीनारायण बामने उपस्थिति रहे।