मंदसौर। अनुराग सुजानिया पुलिस अधीक्षक जिला मन्दसौर के निर्देशन में अवेध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहें अभियान के अन्तर्गत गोतम सोलंकी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर तथा हेमलता कुरील अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ, राजाराम धाकड एसडीओपी गरोठ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा कमलेश प्रजापति के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कपिल सोराष्ट्रीय चौकी प्रभारी भैंसोदामंडी तथा उनकी टीम को अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करते एक आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता मिली हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 15 फरवरी 2024 को सउनि देवीसिंह डामोर को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई की एक तस्कर भवानीमंडी रेलवे स्टेशन से डोडाचूरा लेकर जाने वाले है। सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स भवानी मंडी रेलवे स्टेशन मालगोदाम के पास पहुंची जहां एक व्यक्ति मिला। जिसके दोनो हाथो में थेले थे, जिसको घेराबंदी करके पकड़ा। जिससे नाम पता पुछते जिसने अपना नाम मुकेश पिता शंभुलाल मालवीय उम्र 31 साल निवासी पिपलिया पीथा थाना आलोट जिला रतलाम बताया। एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानो का पालन करते हुए आरोपी के कब्जे वाले थैलो की तलाशी लेते थैलो में 15 किलो ग्राम अवेध मादक पदार्थ डोडाचुरा होना पाया गया। आरोपी के कब्जे से डोडाचुरा जप्त कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। थाना भानपुरा पर आरोपी के विरूद्ध धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध में पुछताछ जारी हैं।