मनासा। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले नगर के जूना साथ कॉर्नर क्षेत्र में अज्ञात कारणों के चलते एक 38 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मनासा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार कर पंचनामा बनाया गया। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए मनासा के शासकीय चिकित्सालय भेजा गया। जहां परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया गया।
जानकारी के अनुसार बड़ा तालाब के समीप रहने वाले विशाल पिता गोपाल नाथ योगी ने अज्ञात करणों के चलते अपने जुनासाथ स्थित मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक विशाल ने तब फांसी लगाई जब सभी परिजन बड़ा तालाब स्थित मकान पर थे। मृतक सिलाई का काम करता था। वह अपनी पत्नी दो बच्चों और परिवार वालों के साथ रहता था। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जा शुरू कर दी है।