BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2024, 12:16 pm
BIG NEWS : मंदसौर जिले के गांव मुंदड़ी में अनावरण से पूर्व बाबा साहेब डॉ अंबेडकर की मूर्ति के साथ हुई छेड़छाड़, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात, दो आरोपी गिरफ्तार, पढ़े रवि पोरवाल की खबर     

Share On:-

पिपलियामंडी। थाना अंतर्गत गांव मुंदड़ी में बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को अनावरण से पूर्व ढक रखा था। लेकिन रात्रि शुक्रवार रात्रि में दो बदमाशों ने नशे की हालत में हटा दिया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों का पकड़ लिया। 
पिपलियामंडी चौकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विष्णु ररोतिया निवासी ग्राम मुन्दड़ी ने पिपलियामंडी चौकी पर एक आवेदन दिया। जिसमे बताया गया कि गांव मुन्दड़ी में बाबा साहब अम्बेडकर की नवनिर्मित प्रतिमा जिसका अनावरण होना बाकी है जिसके कारण इस पर कपड़ा लगाया था। उस कपड़े के आवरण को शराब के नशे में ग्राम मुन्दड़ी के राकेश और सुभाष मेघवाल द्वारा हटाया गया। जिससे मेरी व गाँव के लोगो की भावनाएँ आहत हुई है। उक्त आवेदन पत्र पर से आरोपी सुभाष मेघवाल पिता स्व केशूराम मेघवाल एवं राकेश पिता रमेशचन्द मेघवाल के विरूद्ध धारा 502(2) भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
ग्राम मुन्दड़ी में बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा की स्थापना एवं उनके अनावरण का विवाद पूर्व से चला आ रहा है। जिसके कारण नवनिर्मित प्रतिमा सफेद कपड़े के आवरण में लिपटी हुई थी। पूर्व में भी अज्ञात आरोपी द्वारा बाबा साहब अम्बेडकर जी की प्रतिमा को क्षति पहुंचाने की कोशिश की थी जिस पर से थाना पिपलियामंडी पर अपराध पंजीबद्ध हुआ था। पुलिस द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए यहां पर सीसीटीवी केमरों को लगवाकर उसका लाईव फीड अपने मोबाईल पर देखे जाने की सुविधा संचालित की गई थी। ताकि कोई असामाजिक तत्व वर्ग विशेष एवं जन समुदाय की भावनाओं को आहत करने के उद्देश्य से प्रतिमा के साथ छेड़खानी ना करे।
उक्त स्थल पर सीसीटीवी में घटना को देखा गया। जिसमें दिनांक 15 फरवरी 2024 की रात्रि 10.30 से 11 बजे के मध्य आरोपी सुभाष मेघवाल और राकेश मेघवाल प्रतिमा के पास खड़े होकर फोटो खिंचवाने के बाद मूर्ति पर चढ़कर कपड़ा निकालकर फोटो निकालते हुए दिख रहे है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पिपलियामंडी पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उनको न्यायिक निरोध में जिला जेल मंदसौर भेजा गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE