BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 17, 2024, 4:35 pm
BIG NEWS : समाजसेवी अशोक अरोरा गोलीकांड मामला, रहस्य बनी बाबू फ़क़ीर की मौत, पीठ पर लगी गोली ने खड़े किए कई सवाल, क्या डली थी सुपारी में फुट, पढ़े खबर      

Share On:-

नीमच। समाजसेवी अशोक अरोरा गोलीकांड मामले का पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर खुलासा कर दिया। वहीं 04 फरवरी को हुए घटनाक्रम में शार्प शूटर और कुख्यात अपराधी बाबू फकीर की गोली लगने से मौत हो गई थी। गोली किसने मारी इसको एसपी अमित तोलानी ने जांच का विषय बताया हैं। 

वहीं प्रादेशिक अख़बार दैनिक भास्कर ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया हैं। दैनिक भास्कर के हवाले से बताया गया हैं कि अशोक अरोरा पर हुए हमले में क्रॉस फायरिंग भी हुई थी। इसमें अशोक अरोरा को मारने आए बाबू फ़क़ीर की मौत हो गई। जाँच में सामने आया कि बाबू फ़क़ीर के पीठ में गोली उसके साथी अकरम ने मारी थी। मामले में पुलिस यह पता नहीं लगा पाई कि अकरम ने बाबू फ़क़ीर को गोली क्यों मारी। वहीं एसपी अमित तोलानी ने इस मामले को जांच का विषय बताया हैं। 

अगर प्रमुख समाचार पत्र दैनिक भास्कर की इस खबर को सही माना जाए तो कई सवाल खड़े होते हैं। शूटर्स को मिलने वाली सुपारी भी मुख्य कारण हो सकती हैं। यह भी हो सकता हैं कि सुपारी देने वालों ने अकरम को बाबू फ़क़ीर को मारने की अलग से सुपारी दी हो। ऐसे कई सवाल अभी भी इस घटनाक्रम से उठ रहे हैं जिनका पुलिस को पता लगाना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE